{"_id":"5f4ff3a38ebc3e54c8198773","slug":"driving-license-jammu-city-news-jmu217845489","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए लंबा इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए लंबा इंतजार खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू जिले के लिए दो और अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्टिंग बोर्ड गठित होने से ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए आवेदकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस समय पर मिल सकेंगे। वर्तमान में एक सप्ताह में 600 लोग ही ट्रायल दे पाते थे। अब दो अतिरिक्त बोर्ड गठित होने से यह संख्या 1200 हो जाएगी। वर्तमान में जम्मू जिले में दो लाइसेंस टेस्टिंग बोर्ड थे, जिन्हें बढ़ाकर अब चार कर दिया है।
लॉकडाउन के बाद खुले आरटीओ कार्यालय में लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन में बड़ी परेशानी आ रही थी। ट्रायल के लिए स्लॉट नहीं मिल रहे थे। विशेष कर उन आवेदकों को जिन्होंने लॉकडाउन के पहले स्लॉट बुक किए थे, लेकिन कार्यालय बंद होने से वह ट्रायल नहीं दे पाए थे। इसके लिए परिवहन विभाग ने दो बोर्ड का गठन किया है। इसमें उन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने लॉकडाउन से पहले स्लॉट बुक करवाए थे। अब इन आवेदकों का ट्रायल नगरोटा स्थिति खानपुर ग्राउंड में होगा। इसमें हर शिफ्ट में 50-50 लोगों का ट्रायल लिया जाएगा।
आगे भी नए बोर्ड करते रहेंगे काम
लॉकडाउन के बाद लंबित पड़े ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल खत्म होने के बाद भी नए ट्रायल बोर्ड काम करते रहेंगे। इसके बाद जो नए स्लॉट बुक होंगे, उन आवेदकों का भी ट्रायल नए ग्राउंड में होगा। इससे स्लॉट के लिए बढ़ती वेटिंग को कम किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर ड्राइविंग लाइसेंस मिल सकें।
विज्ञापन
दो अतिरिक्त बोर्ड के गठन का उद्देश्य जम्मू जिले में स्लॉट की बढ़ती वेटिंग को कम करना है। लोगों को दो से तीन महीने तक स्लॉट नहीं मिल पाते थे। वहीं लॉकडाउन के कारण लंबित ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल की संख्या भी बढ़ गई थी। नए बोर्ड इसे कम करने का काम करेंगे।
-धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू