फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drive,jammu news,incroachment

सड़क पर लगाई सात रेहड़ियों समेत सामान जब्त

विज्ञापन
drive,jammu news,incroachment
जम्मू। नगर निगम जम्मू ने शहर में सड़कों के किनारे सामान रखकर बेचने और रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा है। मंगलवार को बाहु प्लाजा, इंदिरा चौक, कैनाल रोड, रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगी सात रेहड़ियों के साथ सामान जब्त कर लिया गया। वहीं, रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई के दौरान रेहड़ी संचालकों ने विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास इलाकों से भी सामान उठाया गया है। यहां पर लोग सड़क पर रेहड़ी गर्म कपड़े बेच रहे थे।
विज्ञापन

कैनाल रोड और इंदिरा चौक में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। यहां फुटपाथ को खाली करवाया गया और सामान जब्त किया। यहां पर लोग गर्म कपड़े, मसाले समेत अन्य सामान बेचते हैं। नगर निगम के अनुसार सड़क पर अतिक्रमण से जाम की समस्या बन रही है। इससे वाहन चालक और यात्री परेशान हो रहे हैं। इंफोरसमेंट विंग के संयुक्त निदेशक हितेश ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed