{"_id":"61cb76a979411d0f163021da","slug":"drive-incroachment-city-reporter-news-jmu2507816143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडी में दो पक्के ढांचे गिराए, 150 वन भूमि खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडी में दो पक्के ढांचे गिराए, 150 वन भूमि खाली कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वन और राज्य भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। जम्मू वन डिवीजन ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मदद से वन कंपार्टमेंट-4 बठिंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 150 कनाल भूमि को छुड़ाया। इस दौरान अतिक्रमण कर वन भूमि पर बनाए गए दो पक्के ढांचे गिरा दिए गए। वहीं, जिला प्रशासन ने जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ गांव बंद्राल खुर्द, तहसील चौकी चौरा, जम्मू में अतिक्रमण की गई 51 कनाल 11 मरला भूमि को वापस लिया। भूमि पर राज्य भूमि का साइन बोर्ड लगाया गया है। इसमें दौरान कई छोटे ढांचों को भी मुक्त किया गया।
जम्मू फारेस्ट डिवीजन की टीम ने पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बठिंडी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ऐसी शिकायतें थीं कि वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है। कई लोगों ने अतिक्रमण करके पक्के ढांचे खड़े कर दिए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण से छुड़ाई भूमि की फेंसिंग करके साइन बोर्ड लगाए गए हैं। वन विभाग की हजारों कनाल भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें हैं। इसमें अधिकांश भूमि को एक विशेष समुदाय द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
------
रियासी में 450 कनाल छुड़ाई
जम्मू। जिला प्रशासन रियासी की ओर से गांव बागा, रियासी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 450 कनाल 2 मरला सरकारी भूमि को छुड़ाया गया। जिला उपायुक्त चरणदीप सिंह के दिशानिर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रशासन ने सरकारी भूमि से सभी तरह के अतिक्रमण ढांचे हटाए। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।