फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

सरकारी हैंडपंप पर लगाई गई मोटर निकाली गई

विज्ञापन
drinking water problem
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड-10 में सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति अपने घर लेने जाने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होते ही ग्राउंड वाटर व प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने इसका कड़ा संज्ञान लिया और बुधवार को उपायुक्त के आदेश पर इसे निकलवा दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने वार्ड-10 के पार्षद प्रवीण कुमार से मिलकर उपायुक्त को बताया कि वार्ड में एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप में अवैध रूप से मोटर जोड़ रखी है। इस तरह से वह हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि अन्य लोग हैंडपंप के पानी से महरूम हैं। लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बारे में उपायुक्त को लिखित शिकायत दी। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने एक्सईएन ग्राउंड वाटर को आदेश दिया कि वह मौके का निरीक्षण करें और जो भी तत्व इसमें सम्मिलित है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और मोटर बाहर निकाली जाए।
विज्ञापन

लगभग एक माह बाद बुधवार को जेई सुबोध शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सरकारी हैंड पंप पर लगी मोटर को बाहर निकाल दिया। उन लोगों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के इस काम की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब वार्ड का हर कोई निवासी उस हैंड पंप से पानी ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगाने पर व्यक्ति को पहले भी समझाया गया कि वह ऐसा न करे, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए उस हैंडपंप से मोटर बाहर निकाल दी गई है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वह न करें।
-सुबोध शर्मा, जेई, ग्राउंड वाटर, बाड़ी ब्राह्मणा
गांव गगोर में पेयजल की किल्लत
विजयपुर। क्षेत्र के गांव गगोर में पेयजल की किल्लत चल रही है। इस कारण लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है।
क्षेत्र के देसराज, अमरतपाल, जोगिंदर, प्रेमपाल, सुरजीत, कुलदीप राज आदि ने बताया कि हम लोग सिर्फ जल शक्ति विभाग की आपूर्ति पर ही निर्भर रहते हैं। इस कारण हम बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। पानी की आपूर्ति भी समय पर नहीं मिलती, जिस कारण कई दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पानी की आपूर्ति तत्काल दुरुस्त नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ विरोध किया जाएगा। जल शक्ति विभाग के जेई सज्जाद गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति में देरी हो रही है, जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

फोटो
पानी के लिए बोरिंग का काम शुरू कराया
रामगढ़। गांव की पंचायत चक बालोतरा के गांव चक शामा गांव के श्मशान घाट पर बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष दर्शन ने 2.75 लाख की लागत से हैंडपंप का काम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इस गांव पुरानी मांग थी कि श्मशान घाट पर हैंडपंप लगे और हमें पानी मिल सके। इस मौके पर सरपंच रूप चौधरी, सुखदेव सिंह, रमेश जमवाल, हैपी जमवाल, पंच दरबारी सिंह, पप्पू सिंह, किमत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed