{"_id":"61a515445bc651219c0d9d48","slug":"drinking-water-problem-vijaypur-news-jmu2488564109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हैंडपंप पर लगा दी अपनी मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी हैंडपंप पर लगा दी अपनी मोटर
विज्ञापन
सरकारी हैंडपंप पर घरेलू पानी की मोटर फिट की गई हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-10 में सरकारी हैंडपंप पर स्थानीय व्यक्ति ने अपनी मोटर लगा दी है। इससे वह अपने घर में पानी की सुविधा ले रहा है। हैंडपंप पर वार्ड के निवासियों का सारा दारोमदार है। वह पानी के लिए इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा हैंडपंप पर अपनी मोटर फिट कर दी गई है, जिससे पानी उसके घर में ही इस्तेमाल हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने पार्षद प्रवीण राजन को इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने इस समस्या का हल करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तर भेजा। वहां इस मुद्दे पर बात की गई तो जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा गुप्ता ने उस अर्जी को जल शक्ति विभाग के अभियंता को कार्रवाई के लिए 5 नवंबर को आदेश दिए। 15 दिन बाद जेई समेत एक मेकेनिक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर चलेंगे। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी आपस में कोई बातचीत हो गई होगी। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के प्रति रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की तरफ से मोटर फिट किए व्यक्ति को बढ़ावा मिल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी लगभग एक माह तक इस मामले को हल नहीं किया गया है। न ही कोई रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।
----------
इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर जिला मजिस्ट्रेट दफ्तर से कोई आदेश हमें आया है, तो उसका पूरा पालन किया जाएगा। दफ्तर में काम ज्यादा होने के कारण हो सकता है वह ध्यान न दे पाए हैं। हैंडपंप पर घरेलू मोटर फिट करना गैर कानूनी है। मैं इस मुद्दे को देखने के लिए क्षेत्र के एईई को आदेश दे देता हूं। जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-तरुण अरोड़ा, एक्सईएन, ग्राउंड वाटर