{"_id":"622b9945d2b36b51ba537ad8","slug":"drinking-water-problem-samba-news-jmu2555545191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल क़िल्लत पर ओडा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल क़िल्लत पर ओडा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। जैसे-जैसे गर्मियां आ रही हैं पेयजल की क़िल्लत होने लगी है। तहसील घगवाल की पंचायत सुराडा का एक गांव ऐसा भी है जहां 12 वर्ष पहले ट्यूबवेल सहित पाइप भी लगाई गई, लेकिन पानी घरों में आज तक नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग व सांबा प्रशासन के खिलाफ ओडा गांव में प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेयजल घरों तक नहीं पहुंचा तो प्रदर्शन उग्र होगा।
प्रदर्शन की अगुवाई सरपंच जसबीर सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज भी प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से गांव के लोग नालों का पानी पीने को मजबूर हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन की खिलाफ रोष है। जसबीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार लोगों तक हर सुख सुविधाएं पहुंचाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन पैसा कहां लग रहा है यह कोई नहीं जानता। इसको लेकर शुक्रवार को ओडा गांव में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, रशपाल वर्मा, जोगिंदर पाल, दर्शना देवी, बलबिंद्र सिंह व मनी राम सहित गांववासी भी शामिल रहे थे।