फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

सांबा मेें पेयजल किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
drinking water problem
सांबा। कस्बे में पेयजल किल्लत बरकरार है। लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग की ओर से भी जलापूर्ति को सुचारु बनाने में उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी कमल भट्टी, नीलम सिंह संबयाल, सुमित सिंह आदि ने बताया कि कस्बे में कई वर्ष से पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी में पानी के लिए हाहाकार रहता है। इससे लोगों को कई दिन बाद पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है, लेकिन इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण प्रत्येक गर्मी के दिनों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग की ओर से भी पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाने में कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां जस की तस ही बनी हुई है। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि कस्बे के लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए फिल्ट्रेशन प्लांट की मंजूरी दी जाए। ताकि लोगों को सही आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

-----
क्या कहते हैं अधिकारी
पानी के लिए ट्यूबवेल तो है, लेकिन गर्मी में खपत बढ़ जाती है। नए फिल्ट्रेशन प्लांट के लिए प्लान भेजा है। विभाग को छह लाख गैलन पानी की जरूरत है, जबकि केवल चार लाख गैलन पानी ही उपलब्ध है। पहले छह दिन में जलापूर्ति होती थी। अब तीन दिन बाद पानी दिया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति सही नहीं होने पर भी किल्लत बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed