{"_id":"785508be88454ddba8fdf3f44a632b5d","slug":"drain-becomes-risky-in-jammu-many-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल का ग्रास बने नाले, 7 दिन में 7 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल का ग्रास बने नाले, 7 दिन में 7 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के राजोरी में नदी-नालों में अचानक आने वाला पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोग अपना समय बचाने के लिए बाईपास का सहारा ले रहे हैं और इसी के चक्कर में उनकी जान चली जा रही है।
विज्ञापन
हफ्तेभर में ही 7 लोगों की नालों में डूबने और बहने से मौत हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि लोग नालों का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अभी एक हफ्ता पहले ही कंडी एरिया में दो लोगों की पानी में बह जाने से मौत हो गई थी, जबकि इसी दिन धर्मसाल क्षेत्र में एक अन्य युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। अभी सोमवार को नाला क्रास करते तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक ने लोगों से कहा है कि वह बारिश के मौसम में नदी-नालों में शार्टकट न लें।
विज्ञापन
न ही दिन ढलने के बाद इसका इस्तेमाल करें। जिन जगहों पर पुल आदि बनाए गए हैं, उनका ही प्रयोग करें। क्योंकि बरसात के मौसम में हर रोज ही पीर पंजाल में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी-नालों में अचानक पानी आ जाता है और लोग अपनी जान गंवा देते हैं।