श्रीनगरः केपी कृष्णन ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से की मुलाकात, कौशल विकास योजना को लेकर हुई बात
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव डॉ केपी कृष्णन ने आज जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रयासों, कौशल उन्नयन और नए कौशल प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
Srinagar: Dr KP Krishnan, Secretary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship met J&K Governor Satya Pal Malik today. He briefed the Governor about the ongoing endeavours and the possibilities for skill up-gradation and imparting of new skills. pic.twitter.com/146EPJvMfy
— ANI (@ANI) August 28, 2019विज्ञापन
इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव शैलेश की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंची। श्रीनगर पहुंचने के बाद शैलेश ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और संभाग में अल्पसंख्यकों के कल्याण ओर युवाओं के सामाजिक आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
राज्यपाल ने इस दौैरान जम्मू-कश्मीर के त्वरित विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में कौशल विकास की जरूरत जताई ताकि बाजार में रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवा वर्ग कुशल बने।