फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr. gazi parvez becomes mr jammu kashmir

डा. गाजी परवेज बने मिस्टर जेएंडके

Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
dr. gazi parvez becomes mr jammu kashmir

तालियों की गड़गड़ाहट। जोश, उत्साह और हर आंख मंच की ओर टिकी रही। मौका था जेएंडके बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का। जनरल जोरावर सिंह सभागार जम्मू विश्वविद्यालय में हुए इस जोश भरे मुकाबले में राज्यभर से 150 बाडी बिल्डरों ने शिरकत कर मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस सबके बीच डा. गाजी परवेज ने चैंपियन आफ द चैंपियंस और मिस्टर जेएंडके बनने का गौरव हासिल किया। परवेज ने अपने 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दुबई से विशेष तौर पर बाडी बिल्डिंग करने पहुंचे डा. गाजी परवेज ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन कर अपनी बढ़त कायम रखी।
विज्ञापन


डा. परवेज ने 80-85 भार में स्वर्ण पदक हासिल कर पहला खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में धनंजय सिंह चाड़क को रजत और अमनदीप सिंह को कांस्य पदक हासिल हुआ। चैंपियन आफ द चैंपियन और मिस्टर जेएंडके के खिताबी मुकाबले में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाडी बिल्डरों को मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे की धुनों के साथ हर राउंड पर बाडी बिल्डरों का जोश बढ़ने के साथ श्रोताओं का भी उत्साह चरम पर आता गया। दर्शकों ने युवा बाडी बिल्डरों की तालियों से हौसला आफजाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डा. परवेज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उसे आगे लाने के लिए प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया जाए। बाडी बिल्डिंग को अपनाकर युवा बेहतर कैरियर बना सकते हैं।

प्रतियोगिता में इन्होंने भी मारी बाजी

dr. gazi parvez becomes mr jammu kashmir

इससे पूर्व 50-55 भार में अक्षित गुप्ता पहले, जुगल कुमार दूसरे और रजनीश जंबाल तीसरे स्थान पर रहे। 55-60 भार में विमलजीत ने स्वर्ण, श्वांक महाजन ने रजत और प्रवीण शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। 60-65 भार में विकास कुमार ने बाजी मारी। स्टेंजिन जैमयंग ने दूसरा और शुभम साहनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

65-70 भार में मुख्तियार अहमद ने सबको पछाड़ा। गुरवीन सिंह दूसरे और समनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 70-76 भार में वीरेंद्र ने सबको पछाड़ा। नकुल कुमार दूसरे और हरप्रीत डिंगरा तीसरे स्थान पर रहे। 75-80 भार में डा. गुनीत सिंह ने सबको शिकस्त दी। परमवीर सिंह को रजत और सचिन गुप्ता को कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी।

85-90 भार में सिद्धार्थ सत्तू पहले, दिनेश सिंह दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 90 से अधिक भार में सिद्धांत बाली ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा, गुरमीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। मास्टर वर्ग में आरडी मन्हास ने सबको मात दी। कुलवंत मुलतानी ने दूसरा, गुलशन सेठी ने तीसरा और राकेश कुमार ने चौथा स्थान हासिल किया।

इस दौरान बाडी बिल्डरों का हौसला बढ़ाने पूर्व मंत्री रमण भल्ला, आईजीपी दिनेश राणा, सौजन्य शर्मा, राजेश दत्ता, ज्ञान सिंह, डा. अनुज चौधरी, अरुण शर्मा, महेश शर्मा, स. भूपेंद्र सिंह, सुनील मेहता आदि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed