फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DPAP leader Taj Mohiuddin will join Congress said this for Ghulam Nabi Azad in Jammu

Jammu: DPAP के नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में होंगे शामिल, गुलाम नबी आजाद के लिए कही ये बात

Sun, 18 Aug 2024 03:52 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Aug 2024 03:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वो 45 साल से कांग्रेस में हैं कुछ कारणों से बाहर चले गए थे, लेकिन अब मैं घर वापस आ रहा हूँ।

विज्ञापन
DPAP leader Taj Mohiuddin will join Congress said this for Ghulam Nabi Azad in Jammu
ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के नेता ताज मोहिउद्दीन कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वो 45 साल से कांग्रेस में हैं कुछ कारणों से बाहर चले गए थे, लेकिन अब मैं घर वापस आ रहा हूँ। गुलाम नबी आजाद को लेकर कहा कि आज़ाद साहब से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। हम एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर सफल नहीं हो पाए, मैं आज़ाद साहब को वापस घर (कांग्रेस में) लाने की कोशिश कर रहा हूँ। यह एक राष्ट्रीय पार्टी है और इस पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है। 


#WATCH | Former J&K Minister and Democratic Progressive Azad Party (DPAP) leader Taj Mohiuddin to join Congress
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने विलय का किया खंडन 

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने कांग्रेस के साथ अपने विलय के बारे में अफवाहों को दूर करने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि जब से आज़ाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है, तब से न तो आज़ाद ने किसी कांग्रेस नेता से संपर्क किया है और न ही किसी कांग्रेस नेता ने कभी आज़ाद से सीधे या टेलीफोन पर संपर्क किया है। 


Democratic Progressive Azad Party (DPAP) issues a circular to address rumours around its merger with the Congress.

पत्र में आगे कहा गया कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं, जो केवल भ्रम पैदा करने और हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए हैं। आज़ाद ने हमारे सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस जाल में न फंसें और मीडियाकर्मियों से भी अनुरोध किया है कि वे इन अफवाहों को कोई महत्व न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed