फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dozen hizbul over ground worker active in jammu for militant attack, four ogw arrested

जम्मू को दहलाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा हिजबुल के OGW हैं एक्टिव, 4 पकड़े गए

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
सार

  • डोडा, कठुआ सहित कई जिलों में छापेमारी, चार ओजी वर्करों के पकड़े जाने की सूचना
  • कठुआ के मल्हार से एक ओजी वर्कर अब्दुल करीम के पकड़े जाने की भी जानकारी

विज्ञापन
dozen hizbul over ground worker active in jammu for militant attack, four ogw arrested
रत्नूचक आर्मी स्टेशन की वीडियोग्राफी मामले में गिरफ्तार ओवर ग्राउंड वर्कर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

रत्नूचक आर्मी स्टेशन की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पाकिस्तान भेजने वाले संदिग्ध युवकों के बताने पर आधा दर्जन ओवरग्राउंड वर्करों की पहचान की गई है। जो हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते हैं। इनको पकड़ने के लिए वीरवार को सुरक्षा एजेंसियों ने कठुआ, डोडा सहित कई जिलों में छापेमारी की। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तीन से चार ओजी वर्करों को पकड़ा भी है। जो कठुआ और डोडा के हैं। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक नाम सामने आया है। कठुआ के मल्हार के रहने वाले अब्दुल करीम को पकड़ा गया है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि एक बड़ा रैकेट यह लोग मिलकर चला रहे थे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कठुआ के मल्हार से पकड़े गए अब्दुल करीम के पास से भी मोबाइल फोन मिला है, जिसमें कई फोटो और वीडियो ऐसे मिले हैं, जो पाकिस्तान भेजे गए थे। एक बात तय मानी जा रही है कि इन दोनों ने जो नाम बताए हैं, यह लोग हिजबुल के लिए काम करते हैं। आरोपी मिलकर एक बड़ा नेटवर्क  चला रहे थे। जिसकी तह तक सुरक्षा एजेंसियां लगभग पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को इनके नेटवर्क की बड़ी लीड मिली है। सूत्रों का कहना है कि दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उनके संपर्क में और भी बहुत से लोग हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनको उन्होंने अपने साथ जोड़ा। कुछ ऐसे हैं, जिनके जरिए हमको पैसे मिलते थे। 

एक दर्जन लोकेशन की जानकारी पाक भेजने का संदेह
सूत्रों का कहना है कि जिन आधा दर्जन ओजी वर्करों के नाम इन दोनों संदिग्धों ने बताए हैं, वह करीब एक दर्जन सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेज चुके हैं। अब भी यह ओजी वर्कर जम्मू शहर, कठुआ के बार्डर स्थित सैन्य ठिकानों, उधमपुर, डोडा किश्तवाड़ के ठिकानों की जानकारी लेकर पाकिस्तान में मोबाइल के जरिए भेज चुके हैं। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। इस सूचना के बाद जम्मू संभाग के लगभग सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि वह अलर्ट रहें। 

हवाला का बड़ा पैसा आने की आशंका
सूत्रों का कहना है कि रैकेट चलाने वाले एक दर्जन वर्करों को हवाला के जरिए पैसे आता था। यह लोग जम्मू संभाग के अलग अलग स्थानों से सैन्य ठिकानों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों की सूचना इकट्ठा कर पाकिस्तान भेजते थे। इनको यह पैसा दुबई, पाकिस्तान से आता था। 

दो को पकड़ा गया था
सेना ने तीन दिन पहले कठुआ के मल्हार के रहने वाले नदीम अख्तर और डोडा के रहने चाले मुश्ताक को पकड़ा था। जिनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें कई फोटो और वीडियो थी। जिनको पाकिस्तान भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed