फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Domestic violence accused arrested from Delhi airport

Jammu News: घरेलू हिंसा का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

विज्ञापन
Domestic violence accused arrested from Delhi airport
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पत्नी से मारपीट कर विदेश भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जम्मू पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दबोचा।

जानकारी के अनुसार हक्कल जम्मू की रहने वाली डाॅली कुमारी ने पुलिस के पास अपने पति सुशील कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। चट्ठा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सतवारी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी जम्मू से बाहर जा रहा है। इसके बाद जम्मू के एसएसपी ने उक्त आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया, जिसे सहायक निदेशक ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली को भेजा गया ताकि जम्मू पुलिस उसे पकड़ सके। शुक्रवार को पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed