Doda Landslide: डोडा में भूस्खलन का कहर, राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुल डोडा के पास गटसू इलाके में भूस्खलन होने से डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। मलबा हटाने का काम जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार सुबह भूस्खलन के कारण डोडा-किश्तवाड़ सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे पुल डोडा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गटसू इलाके में अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे।
अधिकारी ने बताया कि सड़क पर मलबा और बोल्डर जमा होने के कारण यातायात रोक दिया गया है। रास्ता साफ करने के लिए प्रशासन की टीमों के साथ मशीनरी तैनात कर दी गई है, लेकिन सड़क को पूरी तरह बहाल होने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मलबा हटाने और इलाके को सुरक्षित घोषित करने के बाद ही यातायात को दोबारा शुरू किया जाएगा।
सड़क बंद होने के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और स्थिति सामान्य होने तक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें।