फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda accident Woman admitted to Jammu Medical College dies, death toll reaches 13

डोडा हादसा: जम्मू मेडिकल कालेज में भर्ती महिला की मौत, 13 पहुंची मृतकों की संख्या

Fri, 29 Oct 2021 10:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 29 Oct 2021 10:12 PM IST
सार

डोडा जिले के ठाठरी में गुरुवार को मिनी बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से हुआ था हादसा। 13 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है अभी भी उपचार। 

विज्ञापन
Doda accident Woman admitted to Jammu Medical College dies, death toll reaches 13
डोडा हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोडा हादसे की घायल जम्मू मेडिकल कालेज में भर्ती पूनम देवी (22) ने भी दम तोड़ दिया है। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। पूनम को अन्य सात लोगों के साथ एयरलिफ्ट कर जम्मू लाया गया था। उनके सिर, गर्दन, और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। जम्मू में भर्ती पांच लोगों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनके सिर और गर्दन पर गहरी चोट है। 

विज्ञापन


मिनी बस 300 फुट गहरी खाई में गिरी थी
डोडा के ठाठरी में वीरवार को मिनी बस के 300 फुट गहरी खाई में गिरी थी। इससे मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 14 लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल 7 लोगों को एयर लिफ्ट कर जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया था। मृतकों में पिता-पुत्र और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। हादसे के शिकार सभी लोग डोडा के ही हैं।
विज्ञापन


मिनी बस में 26 लोग थे सवार 
इस 28 सीटर बस में 26 लोग सवार थे। बस जब डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोई गवाडी के निकट पहुंची तो तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में चिनाब दरिया के निकट जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सेना के जवान मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed