फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctors absent on duty

जम्मू संभाग के सैकडों डॉक्टर 'फरार'

Sun, 31 Aug 2014 01:32 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
doctors absent on duty

रियासत में डाक्टरों की मनमानी के आगे सरकार घुटने टेकती नजर आ रही है। जम्मू संभाग में करीब 110 डाक्टर गैरहाजिर चल रहे हैं। इनमें से कई सालों से गायब चल रहे हैं।

विज्ञापन


मजेदार बात यह कि इनमें शामिल अधिकांश डाक्टरों को दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू नए सिरे से ऐसे डाक्टरों की सूची तैयार कर सचिवालय में प्रशासनिक विभाग के पास भेज रहा है।
विज्ञापन


इसमें ऐसे डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। जुलाई, 2013 में स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की ओर से उधमपुर, कठुआ, बसोहली, चिनैनी, बनिहाल, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, गंदोह, बनी, पुंछ, रामबन के दूरवर्ती क्षेत्रों में 108 डाक्टरों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्तगी का मामला प्रशासनिक विभाग के पास लटका

doctors absent on duty

इनमें से 31 ने अब तक ज्वाइन ही नहीं किया है। ये सभी गैरहाजिर चल रहे हैं। सर्जरी, त्वचा, मेडिसन, मेडिकल अफसर स्तर के डाक्टरों के पद खाली रहने से लोगों को चिकित्सा सेवाओं से महरूम रहना पड़ रहा है।

इसके अलावा अन्य 36 डाक्टर सालों से गैरहाजिर चल रहे हैं। नए मामलों में करीब सात डाक्टर जीएमसी में रजिस्ट्रारशिप करने के दौरान गैरहाजिर पाए गए हैं।

गजटेड स्तर का पद होने के कारण विभाग की ओर से गैरहाजिर डाक्टरों को तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन बर्खास्तगी का अधिकार प्रशासनिक विभाग के पास है।

पदों के मुकाबले आधे डॉक्टर ही तैनात

doctors absent on duty

विभाग ने अलग से सचिवालय के पास दर्जन से ज्यादा ऐसे डाक्टरों की सूची भेजी है जो बिना अनुमति लिए दूसरे राज्यों में पीजी कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें से कई ने तीन साल की पीजी खत्म करने के बाद भी स्वास्थ्य निदेशालय में रिपोर्ट नहीं की है।

जम्मू संभाग के अस्पतालों में कुल मंजूर 1850 पदों पर आधे ही पदों पर डाक्टर उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में सरकार ने एक बड़े स्तर पर राज्य में गैरहाजिर 73 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं।

इसमें जम्मू संभाग से 16 और बाकी कश्मीर डिवीजन से थे। इसी तरह दिसंबर, 2011 में भी ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया था। मार्च, 2012 में 38 गैर हाजिर डाक्टरों की सूची सरकार को भेजी गई, जिसमें रिपोर्ट न करने वाले अधिकांश डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया।

वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया ने बताया कि नियमों के तहत सभी गैरहाजिर डाक्टरों को नोटिस जारी कर  प्रशासनिक विभाग को उनकी बर्खास्तगी की सिफारिशें भेजी गई हैं। डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए पीएसएम से चयनित हो रहे डाक्टरों को लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed