फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Do not let terrorism flourish again in Chenab Valley said Union Ministry of Home Affairs Advisor

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार बोले- चिनाब वैली में दोबारा आतंकवाद को पनपने न दें

Tue, 28 Jan 2020 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Do not let terrorism flourish again in Chenab Valley said Union Ministry of Home Affairs Advisor
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय में सलाहकार के विजय कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में घाटी के साथ साथ चिनाब वैली में आतंकवाद को दोबारा जिंदा न होने देने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। यह तय किया गया कि किसी भी सूरत में शांत इलाकों में दोबारा आतंकवाद को जिंदा नहीं होने दिया जाए। इसके लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रहने को कहा गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर तालमेल बिठाकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने को कहा गया। बैठक में घाटी में पांच अगस्त के बाद उत्पन्न हालात तथा राजनीतिक बंदियों की रिहाई पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दविंदर सिंह प्रकरण पर भी हुई चर्चा

साथ ही यह हिदायत दी गई कि भले ही पत्थरबाजी और आतंकी घटनाओं में कमी आई हो, लेकिन अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जिन लोगों को हाल के दिनों में छोड़ा गया है उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। इसके साथ ही जम्मू तथा आस पास के इलाकों में धरे गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी पर कार्रवाई की जाए।

बैठक में डीएसपी दविंदर सिंह प्रकरण पर भी चर्चा हुई। दागी छवि के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। इस बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, प्रमुख सचिव गृह शालीन काबरा, आईजी मुकेश सिंह समेत पुलिस एवं खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed