फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   do darshan-worship of baba barfani sitting at home shri amarnath shrine board launches integrated online facility

Online Amarnath Darshan: अब घर बैठे करें बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजा व हवन, मंगाएं प्रसाद; ये हैं बुकिंग रेट

Sun, 03 Jul 2022 03:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 03:12 AM IST
सार

प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के उपयोग को बढ़ाते हुए भक्त को जियो मीट एप के माध्यम से एक वर्चुअल ऑनलाइन रूम में भेजा जाएगा, जिसमें वह भगवान शिव की विशेष पूजा और दर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
do darshan-worship of baba barfani sitting at home shri amarnath shrine board launches integrated online facility
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब श्रद्धालु घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन, पूजा और हवन कर सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भक्तों की सहूलियत और बेहतर अनुभव देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। भक्तजन ऑनलाइन प्रसाद भी मंगवा सकेंगे। पवित्र गुफा में पुजारी इसे भक्त के नाम से चढ़ाएंगे। भोलेनाथ का प्रसाद भक्तों के घर-द्वार तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


सीईओ नितीश्वर कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं का बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित एप्लिकेशन से लिंक करके लाभ लिया जा सकता है। भक्त 1100 रुपये देकर वर्चुअल पूजा में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह 1100 रुपये में प्रसाद बुकिंग में श्री अमरनाथ जी का पांच ग्राम का चांदी का सिक्का, 2100 रुपये में प्रसाद बुकिंग में 10 ग्राम चांदी का सिक्का और 5100 रुपये में विशेष हवन या प्रसाद व वर्चुअल पूजा का कंबिनेशन मिलेगा। 
विज्ञापन


पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रों, श्लोकों के जाप के साथ भक्त के नाम और गोत्र का उच्चारण करके किया जाएगा। उपलब्ध प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के उपयोग को बढ़ाते हुए भक्त को जियो मीट एप के माध्यम से एक वर्चुअल ऑनलाइन रूम में भेजा जाएगा, जिसमें वह भगवान शिव की विशेष पूजा और दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ 48 घंटे के भीतर प्रसाद को डाक विभाग के माध्यम से भक्त के घर तक पहुंचा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग के बाद बोर्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी पर लिंक और तारीख/समय साझा करेगा। इस पोर्टल को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र जम्मू-कश्मीर की मदद से विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed