{"_id":"442a94205d4bf204342c7518dc225098","slug":"diwali-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या, इस बार दीवाली पर नहीं खरीद पाएंगे पटाखे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या, इस बार दीवाली पर नहीं खरीद पाएंगे पटाखे?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर पटाखों के स्टॉल लगाने को लेकर आवेदकों को अनुमति मिलने का इंतजार है। वहीं पुलिस के पास भेजी गई वेरिफिकेशन रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। दूसरी ओर आवेदक अनुमति मिलने के लिए जोड़तोड़ में जुटे हैं। जबकि दीवाली में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
पटाखों की बिक्री के लिए परेड, गांधीनगर के अलावा नरवाल, त्रिकुटानगर और पलौड़ा में स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीसी आफिस में आवेदकों की संख्या चार सौ के करीब पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार परेड में तीस और गांधीनगर में पचास स्टाल लगाना अभी तक तय है।
विज्ञापन
हालांकि जो स्थान सुनिश्चित किया गया है, वहां फिलहाल कोई हलचल नहीं है। स्टॉल लगाने के लिए आवेदन करने वाले वेरिफिकेशन रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन