फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Divisional Commisionner And ADGP Jammu Visit Bhagwati Nagar Base Camp

Jammu News: 24 घंटे नियंत्रण कक्ष के काम की निगरानी हो

विज्ञापन
Divisional Commisionner And ADGP Jammu Visit Bhagwati Nagar Base Camp
मंडलायुकत, एडीजीपी ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
- मंडलायुक्त और एडीजीपी ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

-भगवती यात्री निवास व आरएफआईडी टोकन सेंटर का निरीक्षण किया

जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा की व्यवस्था और तैयारियों का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया। इस दौरान संबंधित विभागाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अमरनाथ की यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाओं और सेवाओं का निर्बाध प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा।

मंडलायुक्त ने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष के कामकाज की निगरानी करने और आवश्यक सेवाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित के निर्देश दिए। एआरटीओ जम्मू को यात्रियों की जानकारी के लिए निजी टैक्सियों और ऑटो रिक्शा की दरों को व्यापक रूप से प्रचारित करने के लिए कहा गया। बाद में मंडलायुक्त और एडीजीपी ने यात्री धामों और रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आवास, आरएफआईडी काउंटर, शेड, पानी, बिजली आपूर्ति सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आरएफआईडी टोकन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed