फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   div com,order,development,jammu news

वन अधिकार अधिनियम पर जागरूकता बढ़ाएं अधिकारी

विज्ञापन
div com,order,development,jammu news
जम्मू। अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकार अधिनियम 2006) के तहत वन अधिकार समितियों से सत्यापन के लिए उपायुक्तों और उपमंडल स्तर की समितियों के साथ समन्वय मजबूत बनाकर काम किया जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने डीएफओ को बैठक के दौरान जारी किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वन अधिकारों को लेकर दावों पर गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्त और दुर्गम क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आवश्यक जागरूकता प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहली बार वन वासियों को अधिनियम के तहत अधिकारों को मान्यता दी गई है। बताया गया कि संभाग के सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तरीय वन अधिकार समिति का गठन किया गया है। इसके साथ दावा किए गए अधिकारों की प्रकिृति और सीमा का आकलन करने के लिए वन अधिकार पैनल द्वारा दावेदारों का सर्वेक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed