{"_id":"69cc3b61fdb9cbb7e303f266","slug":"district-status-demand-samba-news-c-312-1-sjam1007-103580-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोगों की गुहार, आरएस पुरा \nको जिले का दर्जा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोगों की गुहार, आरएस पुरा को जिले का दर्जा दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिले में तीन तहसीलें, तीन ब्लॉक और दो विधानसभा क्षेत्र, भाैगोलिक क्षेत्रफल भी बड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा को जिले का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपजिला अब प्रशासनिक दृष्टि से काफी विकसित हो चुका है। इसमें तीन तहसीलें, तीन ब्लॉक और दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि आरएस पुरा का भौगोलिक क्षेत्रफल भी बड़ा है। जनसंख्या के लिहाज से भी यह कई मौजूदा जिलों के बराबर या उनसे अधिक है। इसके बावजूद लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सुचेतगढ़ के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास तो कभी ड्रोन से नशीले पदार्थ व हथियार भेजे जाते हैं। पूर्व सरपंच शाम लाल भगत का कहना है कि दो विधानसभा क्षेत्र होने के साथ अरनिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भी आरएस पुरा में आते हैं। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि आरएस पुरा को जिला बनाया जाता है तो इससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।