{"_id":"658896103707dfcf05044337","slug":"district-athletic-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-268714-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप... 100 व 200 मीटर दौड़ में अक्षय और गुलनाज कौर ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप... 100 व 200 मीटर दौड़ में अक्षय और गुलनाज कौर ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला जम्मू एथलेटिक्स एसोसिएशन ने रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप करवाई। जेएंडके एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल और जेएंडके ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-14, 16, 18, 10 और ओपन वर्ग में लड़कों व लड़कियों की दौड़, लांग जंप, शॉटपुट की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। अंडर-18 की 100 व 200 मीटर दौड़ में अक्षय शर्मा और लड़कियों में गुलनाज कौर ने स्वर्ण जीता। 400 मीटर और 100 मीटर में अरूण चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। लांग जंप में राहुल शर्मा और लड़कियों में सुखमीत ने स्वर्ण जीता, जबकि शॉटपुट में सुजल चिब और लड़कियों में संजना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के लगभग 200 एथलीटों ने भाग लिया। समापन समारोह में खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा मुख्यातिथि थे, जबकि एसएसपी शाहीन वाहिद और हरिंदर पाल सिंह सम्मानित अतिथि रहे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सिंह (बब्ब) ने सीमा खरयाल, जैसिका कौर और मुकेश शर्मा की उपस्थिति में विजेताओं को प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किए। चैंपियनशिप का संचालन कोच चमेल सिंह, गुरचरण सिंह, हरविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, अमरदीप सिंह, नरिंदर सिंह, मोनिका चलोत्रा, मनदीप कौर, भूषण कुमार, पंकज कुमार, नितिन सैनी, साहिल शर्मा और आर्यवीर सिंह के विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया गया।