फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   disscution on G20

Jammu News: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जी 20 और भारतीय मूल्यों पर चर्चा

विज्ञापन
disscution on G20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के जम्मू चैप्टर ने जी20 और भारतीय मूल्य जनसंपर्क परिप्रेक्ष्य विषय पर एक पैनल चर्चा के साथ राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाया। पैनल में आईएएस, आयुक्त, राज्य कर विभाग, जम्मू-कश्मीर डॉ. रश्मि सिंह और उप निदेशक (पीआर), भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार डॉ. राधे कृष्ण ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में देश भर के जनसंपर्क और संचार पेशेवरों, मीडिया शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।

डॉ. अजीत ने कहा कि जी 20 लोगो में कमल का प्रतीक इस चुनौतीपूर्ण समय में आशा का प्रतिनिधित्व करता है। मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि जी20 अध्यक्षता की शुरुआत के साथ जनसंपर्क पेशेवर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर व्यक्ति को देखा, सुना और महत्व दिया जाए। डॉ. राधे कृष्ण ने संचार के महत्व और दुनिया को आकार देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभावी संचार जनसंपर्क के अभिन्न अंग के साथ राष्ट्रों को एक साथ लाने, विश्व की समस्याओं को हल करने और सभी के लिए जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति रखता है। पीआरएसआई जम्मू-कश्मीर चैप्टर के अध्यक्ष व आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अनिल सौमित्र के मार्गदर्शन में यह पहली ऑनलाइन चर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ. महेश कौल, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. मोनिसा कादरी, डॉ प्रदीप सिंह बाली, डॉ. रविया गुप्ता, इंदरजीत सिंह, हैरी वालिया और पीआरएसआई जम्मू के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed