{"_id":"601aea138ebc3e4a1561c183","slug":"dispute-reasi-news-jmu228336215","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे से अतिक्रमण हटाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे से अतिक्रमण हटाने पर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। बस अड्डे से अतिक्रमण हटाने गई टीम और रेहड़ी-फड़ी वालों के बीच बवाल हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है।
बुधवार दोपहर को नगर परिषद की एक टीम खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर फारूक अहमद के नेतृत्व में बस अड्डे पर पहुंची। अतिक्रमण हटाते समय एक रेहड़ी उठाने पर बवाल हो गया। इसमें रेहड़ी मालिक सोनू जम्वाल सामान नीचे गिरने पर बिफर गया। उन्होंने बताया कि दो रेहड़ी लगाने की अनुमति है। पहले भी उन को कई बार निशाना बनाया गया है।
कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे दस से पंद्रह फीट जगह पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। बाद में सभी रेहड़ी-फड़ी वालों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देकर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांउसिल के हेड कलर्क मदन लाल व कुछ रेहड़ी वालों में बहसबाजी हुई और बाद में दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हो गई। मौके पर पहुंचे जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट अजय सलालिया ने कार्रवाई को गैरकानूनी करार देते हुए गरीबों को इंसाफ इंसाफ देने की बात कही। बाद में सभी लोग ईओ से मिले। ईओ ठाकुर दास ने बताया कि हेड कलर्क के साथ धक्कामुक्की करने पर पांच लोगों पर केस दर्ज करवाने के साथ ही डीसी को अवगत करवाया गया है। ईओ ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।