फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dispute on hospital

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 11 Nov 2024 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 11 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
dispute on hospital
महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल परिसर में ​विलाप करते हुए। संवाद - फोटो : rspura
दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई तक पहुंची नौबत
विज्ञापन

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत के चलते उप जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों में पुलिस की मौजूदगी में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। गांव बाला चक की 32 वर्षीय महिला रेणु कुमारी पत्नी बलविंदर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर रविवार को महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात गांव वाला चक में महिला रेणु कुमारी पत्नी बलविंदर कुमार को उसके ससुराल वाले सरकारी उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि महिला मौत हो चुकी है। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक महिला रेणु देवी की पहचान होने के बारे में उसके परिजनों से संपर्क किया। रविवार को पुलिस ने महिला के शव का आरएस पुरा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ पहुंचे। मायके वालों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पति बलविंदर कुमार और उसके परिजनों ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा है, जिसके चलते उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी और उसका पति बलविंदर कुमार हमेशा उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और दहेज की भी अक्सर मांग की जाती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस से उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस को निष्पक्ष तरीके के साथ जांच करनी चाहिए। मृतका विवाहिता रेणु कुमारी के पिता कालूराम ने बताया कि उनकी बेटी भैया दूज के मौके पर मायके आई थी और इस दौरान उसने बताया था कि उसका पति बलविंदर कुमार हमेशा उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जो लोग भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी।

सुनील दत्ता, थाना प्रभारी अरनिया

बॉक्स
उपजिला अस्पताल में जब दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हुए तो महिला पक्ष के लोगों ने अरनिया पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने रात को इस मामले के बारे में जानकारी नहीं दी। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों से हाथापाई करने पर पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed