फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   display your talent

Jammu News: डिस्प्ले योर टैलेंट- -कोलाज में भारती, भाषण में नाकिया, पोस्टर मेकिंग में स्कंदा और रंगोली में शगुन ने बाजी मारी

Sun, 19 Nov 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
display your talent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में जारी प्रतिभा के महाकुंभ डिस्प्ले योर टैलेंट में शनिवार को कोलाज मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और रंगोली में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा को निखारा। इसमें कोलाज में भारती, भाषण में नाकिया बुशरा, पोस्टर मेकिंग में स्कंदा शर्मा और रंगोली में शगुन कपूर ने बाजी मारी।
कोलाज मेकिंग में छात्रों ने भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी, एनईपी 2020 और भारत की महिला-नायक और नेता विषयों पर अद्भुत कोलाज बनाए। इसमें आईएमएफए से भारती वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च से प्रीति शर्मा, द लॉ स्कूल, जेयू से अवंतिका महाजन और आईएमएफए से निखिल सिंह को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। एमए अलनासिर, एमए अलमंसूर और सवेरा जामवाल निर्णायक थे, जबकि डॉ. निशा कपूर कार्यक्रम की शिक्षक प्रभारी रहीं।
विज्ञापन

एलोक्यूशन (भाषण) में विद्यार्थियों ने प्रासंगिक विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए। इसमें केसी लॉ कॉलेज की नाकिया बुशरा और शरीन ज़हरा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जेयू के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग के इदरीस फहाली तीसरे स्थान पर रहे। एसएचटीएम, जेयू से अश्मित जंडियाल, जेयू के अर्थशास्त्र विभाग से भव्य देव सिंह और डीडी एंड ओई, जेयू से निपुण शर्मा को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रोफेसर परमेश्वरी शर्मा डॉ. इंदु किलम और नवीन चोपड़ा निर्णायक थे। डॉ. गरिमा गुप्ता और डॉ. बंदना कार्यक्रम के शिक्षक प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में अंतरिक्ष में भारत, युवाओं में क्रिकेट जुनून और विविधता और समावेशन। इसमें संगीत और ललित कला संस्थान से स्कंदा शर्मा और जानवी दोनों ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। द लॉ स्कूल जेयू के दीप उदय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च से इराम और जीडीसी अखनूर से शालिनी शर्मा को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विजय आनंद, डॉ. संजय शर्मा व महेश शर्मा निर्णायक और डॉ. विमल किशोर कार्यक्रम के शिक्षक प्रभारी रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने भारत के रंगों को दर्शाते हुए जीवंत रचनाएं बनाईं। इसमें केसी लॉ कॉलेज से शगुन कपूर, आईएमएफए से चमन लाल ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान डीडी व ओई, जेयू से सहजॉय और मनोविज्ञान विभाग, जेयू से ईशा गुप्ता ने साझा किया। आईएमएफए से मोनिका चौहान और केसी से सुमृति शर्मा को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। लॉ कॉलेज डॉ. पल्लवी सचदेवा और डॉ. राजबीर सिंह सोढ़ी शिक्षक प्रभारी थे, जबकि डॉ. संजय शर्मा, सुरेश शर्मा और मुकुल मगोत्रा कार्यक्रम के निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed