फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Display your talent competition in ju

जेयू में शुरू हो गया टैलेंट का महाकुंभ

Wed, 17 Sep 2014 11:21 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Display your talent competition in ju

टैलेंट के महाकुंभ ‘डिसप्ले योर टैलेंट’ का बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विवि के वाइस चांसलर प्रो. एमपीएस ईशर ने दीप प्रज्वलन के साथ ही इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


पंद्रह दिनों तक चलने वाले टैलेंट के महाकुंभ में रोजाना दो से तीन प्रतिस्पर्धाएं करवाई जाएंगी। महाकुंभ के पहले दिन कैंपस में रंगोली, वाद-विवाद और फ्लावर एरेजमेंट प्रतिस्पर्धा करवाई गई।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के दौरान वाइस चांसलर प्रो. ईशर ने सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन को लेकर स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आने वाले नार्थ जोन यूनिवर्सिटी फेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्‍प्ले योर टैलेंट में शामिल होंगे छात्र-छात्राएं

Display your talent competition in ju

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा कैंपस में होने वाली इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं के जरिये विद्यार्थियों को अपने भीतर छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बहुत ही अच्छा मंच मिलता है। इस तरह की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान वाइस चांसलर और अन्य स्टाफ  सदस्यों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में डिसप्ले योर टैलेंट प्रतिस्पर्धा के संस्थापक एवं पूर्व उप कुलपति स्व. प्रो. एमआर पुरी की मौत पर दो मिनट का मौन रखा।

उद्घाटन समारोह के मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज के श्रीवास्तव, कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. परमेश्वरी शर्मा, को चेयरमैन प्रो. समीर गुप्ता और छात्र उपस्थित थे।

रंगोली में भी दिखा बाढ़ का रंग

Display your talent competition in ju

जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किये गये टैलेंट के महाकुंभ में पहले दिन करवायी गई रंगोली प्रतियोगिता में भी बाढ़ का मुद्दा छाया रहा। यूनिवर्सिटी कैंपस के जिमनेज्यिम हाल में आयोजित प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने दालें, रंग, फूल और पत्तियों के सहारे अपनी प्रतिभा को रंगोली के माध्यम से दर्शाया।

इस मौके पर छात्र छात्राओं ने न सिर्फ बाढ़ के दृश्य को रंगोली के रुप में तैयार कर बाढ़ के दर्द को सांझा किया। इसके अलावा दूसरी ओर विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली के जरिये भ्रूण हत्या के प्रति भी जागरूकता संदेश देने की कोशिश की। रंगोली प्रतियोगिता में साइकलोजी विभाग की आरती सलाथिया ने बेहतरीन रंगोली बनाकर पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स की खुशबू शर्मा  दूसरे जबकि कुंजवानी के जे के कालेज आफ ऐजूकेशन की शिखा सिंह  तीसरे स्थान पर रही। परेड महिला कालेज की तेजस्वनी, गांधी नगर महिला कालेज की ज्योति देवी और अर्थशास्त्र विभाग के  तरुण शर्मा को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। डा. शुभ्रा कपूर, डा. संधरा मल्होत्रा और मुकुल मगोत्रा ने विद्यार्थियों की रंगोली को जज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed