फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Discussion on law and order and security of Jammu and Kashmir by DGP with GOC of Northern Command

जम्मू-कश्मीर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर उत्तरी कमान के जीओसी से मिले डीजीपी की चर्चा

Mon, 11 Nov 2019 01:14 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Nov 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Discussion on law and order and security of Jammu and Kashmir by DGP with GOC of Northern Command
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह से डीजीपी ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने रविवार को सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ चलाए जाने वाले आपरेशन पर चर्चा हुई। अयोध्या को लेकर आए निर्णय पर भी केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद वह रामबन जिले में पहुंचे। यहां पुलिस और सेना के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ बैठक की गई। इस दौरान सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था पर भी बातचीत की गई। नेशनल हाइवे की समीक्षा भी की गई। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का ही नतीजा है कि कानून व्यवस्था की चुनौती को पार किया गया। हमेशा ही इस तरह के हालात में आपस में बेहतर तालमेल आवश्यक है। नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ भी डीजीपी ने बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कंपनी से कहा कि हाइवे पर जहां भी पस्सियां गिरने की आशंका रहती है, वहां पर अपने लोगों और मशीनरी को एक्टिव रखें। सर्दी में मैन पावर बढ़ाने और मशीनरी अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। उन्होंने एसएसपी नेशनल हाइवे को निर्देश दिए कि जब भी हाइवे बंद हो, इसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने रामबन जिले में सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed