{"_id":"5f299ead8ebc3e3d051e723a","slug":"disclosure-ramban-news-jmu2158291143","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या मामले को सुलझाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या मामले को सुलझाने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पुलिस ने 30 जुलाई 2020 को शंकुट डूलीगाम (बनिहाल) के जंगल में युवती की एक युवा लड़की की हत्या के रहस्य को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/376 के तहत बनिहाल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब उर रहमान ने दी।
सनद रहे कि बनिहाल पुलिस को 30 जुलाई को शंकुट डूलीगाम के जंगल में एक युवती का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान शबाना बानो (22) पुत्री बशीर अहमद वानी निवासी सलाड़ वगन बनिहाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि युवती के काशतिगढ़ (डोडा) निवासी आशिक हुसैन भट के साथ प्रेमसंबंध था और वह गर्भवती थी। वहीं, जांच में युवती का आशिक हुसैन के एक अन्य सहयोगी निसार अहमद जोडा पुत्र गुलाम हुसैन जोड़ा निवासी चंजलो बनिहाल के साथ भी संबंध होने का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने दावा किया कि गर्भवती होने पर युवती ने आशिक हुसैन पर शादी करने का दबाव डाला, जिसके बाद उसने अपने सहयोगी निसार अहमद को गर्भपात के लिए प्रबंध करने को कहा। असफल होने पर उन्होंने हत्या की साजिश रची और युवती को शादी का झांसा देकर बुला लिया। उसके बाद वह उसे डोलीगाम के जंगलों में ले गए। वहां पर इस्राइल नामक व्यक्ति के घर में रात बिताई और दूसरे दिन शाम को उचित स्थान देख कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, सबूतों को भी नष्ट कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302/376 के तहत बनिहाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।