{"_id":"67d718e9d57f39e07d0eab9c","slug":"dirt-stuck-in-drains-rain-exposed-the-cleanliness-system-reasi-news-c-10-1-jmu1038-567971-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नालियों में फंसी गंदगी, बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नालियों में फंसी गंदगी, बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
Mon, 17 Mar 2025 12:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में नालियां साफ न होने के कारण दुकानदार परेशान हैं। एक बारिश होने पर ही लोगों की दुकानों के अंदर पानी घुस जाता है।
शनिवार को बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि दुकानदार ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय में हर महीने 100 रुपए सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शुल्क के रूप में लेते हैं। मगर सफाई नहीं होने के कचरे से नालियां ब्लॉक हो गई हैं। नालियों का पानी दुकानों के अंदर जाने से सामान खराब हो जाता है। इस मौके पर दुकानदार दीदार सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, सुभाष व अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
बीडीओ आरती ने कहा कि ब्लॉक की तरफ से हर महीने सफाई करने के लिए 100 रुपए शुल्क लेने की बात दुकानदारों से हुई थी। सभी दुकानदार ने कुछ महीने पैसे दिए उसके बाद कुछ दुकानदारों ने पैसे देने से मना कर दिया। कस्बे की कई दुकानों के आगे बनी नालियों के ऊपर स्लैब पड़ी हुई हैं। इसके नीचे सफाई करना नामुमकिन है। नालियां लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं। जब तक नालियां पूरी तरह से खुली नहीं होगी तब तक सफाई नहीं हो पाएगी। संवाद