जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग ग्रेनेड हमले के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने कई थानों का किया दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को श्रीनगर जिले के सौरा और जादीबल पुलिस स्टेशनों का दौरा किया। डीजीपी ने उक्त क्षेत्रों में अपराध की स्थिति और इन थानों में दर्ज एफआईआर की संख्या के बारे में जानकारी ली।
Jammu & Kashmir's Director General of Police, Dilbag Singh today visited the police stations of Soura and Zadibal in Srinagar district. The DGP was briefed about the crime status & number of FIRs lodged in these police stations. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/EiC8x08HH7विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2019
आज यानी की शनिवार सुबह ही राज्य के अनंतनाग में आतंकियों ने जिला उपायुक्त मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में 10 से अधिक लोगों के घायल हुए हैं । इसके बाद डीजीपी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
पुलिस के आलाधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में वहां मौजूद स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।