{"_id":"69f5d488606c791b400aa7e4","slug":"dig-reviews-security-preparedness-in-shiv-khori-belt-in-reasi-jammu-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव खोड़ी में हाई अलर्ट: आतंकी हमले के बाद बढ़ी सतर्कता, डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव खोड़ी में हाई अलर्ट: आतंकी हमले के बाद बढ़ी सतर्कता, डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
Sat, 02 May 2026 04:10 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 02 May 2026 04:10 PM IST
सार
रियासी के शिव खोड़ी-रांसू क्षेत्र में डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआईजी जम्मू शिव कुमार शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोड़ी-रांसू क्षेत्र में शनिवार को पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी प्रणाली के प्रभावी उपयोग और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार, डीआईजी ने तेरयाथ क्षेत्र का भी दौरा कर मौके पर सुरक्षा ऑडिट किया। इसी इलाके में 9 जून 2024 को आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 घायल हुए थे। हमले के दौरान बस खाई में गिर गई थी।
डीआईजी ने शिव खोड़ी यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की तैनाती और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बाजार, बस स्टैंड और यात्रा पर्ची काउंटर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। डीआईजी ने यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है।