फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG reviews security along strategic mountain pass in Kishtwar Jammu

Jammu Kashmir: सिंथन पास पहुंचे डीआईजी, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा; सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

Mon, 11 May 2026 04:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 11 May 2026 04:36 PM IST
सार

डीआईजी सर्गुन शुक्ला ने किश्तवाड़ जिले और सिंथन पास का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद-रोधी तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
DIG reviews security along strategic mountain pass in Kishtwar Jammu
डीआईजी सर्गुन शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सर्गुन शुक्ला ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और रणनीतिक सिंथन पास का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीआईजी को जिले की सुरक्षा व्यवस्था आतंकवाद-रोधी तैयारियों और पुलिसिंग गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन


समीक्षा के दौरान दुर्गम इलाकों और आबादी की आवाजाही और किश्तवाड़, डोडा, अनंतनाग को जोड़ने वाले मार्गों की संवेदनशीलता पर भी चर्चा हुई। डीआईजी ने सिंथन पास पर तैनात जवानों से बातचीत कर सतर्कता और बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाद में डीआईजी ने छात्रू और अथोली पुलिस थानों का भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड, जांच कार्य तथा सीसीटीएनएस प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed