फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Diamond club beats

Jammu News: फाइनल में वॉरियर ने डायमंड क्लब को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
Diamond club beats
स्कॉस्ट के मैदान में पुलिस की ओर से करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस द्वारा स्कॉस्ट मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वॉरियर क्रिकेट क्लब सतराइयां ने डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल को आठ विकेट से हरा दिया।
मंगलवार को खेले गए निर्णायक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्लब 13.1 ओवरों में 73 रन बनाकर ही ढेर हो गया। इसमें शंकू ने 18 और नवदीप ने 13 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचा। वॉरियर क्लब के गेंदबाज मान ने चार व वोधा ने दो विकेट लिए। 73 रनों का पीछा करने उतरी वॉरियर क्रिकेट टीम ने मात्र सात ओवरों में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें रिक्की ने शानदार 34 रन बनाए।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली, एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना और पूर्व मंत्री शाम लाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एसएसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हार जीत से ज्यादा युवाओं को संदेश देना था कि खेलों के माध्यम से युवा जिस्मानी व दिमागी तौर से सुदृढ़ बनकर देश को मजबूत बना सकते हैं। मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार, बाजार एसोसिएशन प्रधान सचिन चोपड़ा, किराना एसोसिएशन प्रधान ओम प्रकाश, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed