फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham visit katra Reasi Paid Obeisance vaishno devi

कटड़ा: धीरेंद्र शास्त्री ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- मां से की हिंदू राष्ट्र के लिए कामना

Wed, 25 Oct 2023 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे। मंगलवार को आधार शिविर कटड़ा से हेलिकॉप्टर के माध्यम से माता वैष्णो के दर्शन करने गए। यहां दर्शन कर मां की आराधना की।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham visit katra Reasi Paid Obeisance vaishno devi
कटड़ा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री और संत बालक योगेश्वर महाराज मंगलवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे और मां के चरणों में हाजिरी लगाई। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जगत जननी मां वैष्णो देवी ने दूसरी बार बुलाया है। मां का दरबार सनातन धर्म की आस्था का दिव्य स्थान है। वह मां वैष्णो देवी के चरणों में हिंदू राष्ट्र की अर्जी लगाने आए हैं। हिंदू राष्ट्र की प्रार्थना मां वैष्णो देवी जल्द पूरा करेंगी। जब मां बुलाएंगी तो तुरंत दौड़ते हुए हाजिरी लगाने आएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मां वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं। इसको लेकर वह संतुष्ट हैं।मां के भवन में पहुंचे लोगों को जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की सूचना मिली तो हजारों श्रद्धालु दर्शन को लेकर भवन में रुके रहे। हर कोई धीरेंद्र शास्त्री से मिलने को बेचैन दिखा, परंतु सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को मिलने नहीं दिया गया। श्रद्धालुओं ने दूर से ही जय माता दी व जय श्री राम के जयकारे लगाकर धीरेंद्र शास्त्री का ध्यान खींचा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 2 बजे वह बैटरी कार से अर्धकुंवारी पहुंचे और इसके बाद कटड़ा के लिए रवाना हुए। करीब 3 बजे कटड़ा में मां वैष्णो देवी के मुख्य सेवक सुदर्शन पुजारी के परिजनों जितेंद्र पुजारी, दीपेंद्र पुजारी व अन्य के साथ मुलाकात की। पुजारी परिवार ने मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। शाम करीब 4 बजे वह वह पौनी के लिए रवाना हो गए।

सनातन को झुकने नहीं देंगे 

पौनी में धीरेंद्र शास्त्री ने पावनपुरी यज्ञशाला आश्रम में शाम 6 बजे प्रवचन किए। बागेश्वर धाम सरकार को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। बागेश्वर धाम सरकार व संत श्री बालक योगेश्वर दास महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन को झुकने नहीं देंगे। 

लोगों को सनातन के प्रति जागृत करेंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू इकट्ठे हो जाएं। जातिवाद में न बंटे। बागेश्वर धाम सरकार की पूजा करें आपका कल्याण होगा। उन्होंने भक्तों को कहा कि एक बार पावन पुरी पौनी में फिर आएंगे और लोगों को कथा सुनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed