फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dhangri murder case: Rajouri police again detained four suspects, narco test will be done in terrorist attack

ढांगरी हत्याकांड: राजोरी पुलिस ने चार संदिग्धों को दोबारा हिरासत में लिया, आतंकी हमले में होगा नारको टेस्ट

Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
सार

पीड़ित परिवारों ने पुलिस को बताया कि गोलीकांड स्थल से मात्र 300 मीटर दूरी पर दो परिवार रहते हैं। संदेह जताया कि हत्याकांड में इनकी मिलीभगत है। पुलिस ने 4 को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Dhangri murder case: Rajouri police again detained four suspects, narco test will be done in terrorist attack
ढांगरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी के ढांगरी गांव में एक जनवरी को आतंकी हमले में संदिग्ध लोगों का नारको टेस्ट होगा। पीड़ित परिवारों ने जिन पांच संदिग्धों के नाम बताए थे पुलिस ने उनमें से चार को एक बार फिर उठा लिया है। पांचवें की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से सोमवार को धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों को इस कार्रवाई से अवगत कराए जाने के बाद धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन


पुलिस एक बार पहले भी इन संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। उचित कार्रवाई न होने से परेशान परिवारों ने सोमवार को जम्मू-राजोरी हाईवे जाम कर दिया। इससे 9 घंटे यातायात ठप रहा। परिवारों ने पुलिस को बताया कि गोलीकांड स्थल से मात्र 300 मीटर दूरी पर दो परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


संदेह जताया कि हत्याकांड में इनकी मिलीभगत है। परिवार ने पांच संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने 4 को हिरासत में ले लिया। पांचवें को भी शीघ्र गिरफ्त में लिया जाएगा। इन संदिग्धों में एक बेल्ट फोर्स में तैनात एक कर्मचारी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस को बताया कि इस कर्मचारी की ड्यूटी बाहरी जिले में है, लेकिन वारदात के दिन वह ढांगरी में ही था। घटना के बाद वह ढांगरी में नजर नहीं आया। 

हत्याकांड से 2 दिन पहले एक व्यक्ति ने लिया था दीपक का फोटो

परिवार ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड से 2 दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर दीपक से उसकी फोटो मंगवाई थी। कहा था कि एक ग्रुप बनाकर आपको इसमें शामिल करना है। दो दिन बाद ही वारदात हो गई। परिवार ने कहा कि पूरा भरोसा है कि इन लोगों का हत्याकांड में हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed