{"_id":"5a0fd1db4f1c1b70548bdf55","slug":"dgp-vaid-s-emotional-appeal-say-to-your-sons-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डीजीपी वैद ने की भावुक अपील, अपने बेटों को हथियार छोड़ने को कहें मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: डीजीपी वैद ने की भावुक अपील, अपने बेटों को हथियार छोड़ने को कहें मां
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी एस पी वैद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बने माजिद खान अपनी मां की पुकार सुनकर लौट आया। उसकी मां ने अपील की थी कि बेटा वापस लौट आ। डीजीपी एस पी वैद ने कश्मीर के उन सभी आतंकियों की माताओं से अपील की है कि वह अपने बेटों से हथियार छोड़ने की अपील करें।
विज्ञापन
बताते चलें कि कश्मीर के युवा फुटबालर माजिद खान ने कुछ दिन पहले लश्कर तैइबा का हाथ थाम लिया था। इसके बाद माजिद की मां का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसकी मां रोती बिलखती हुई नजर आई और अपने बेटे से कहा कि वापस आ जाए और उसे गोली मार दे।
विज्ञापन
इसके ठीक एक दो दिन बाद ही माजिद ने सरेंडर कर दिया। डीजीपी एसपी वैद ने अपने टविटर अकाउंट पर लिखा कि मैं प्रार्थना करूंगा कि आतंकियों की माताएं अपने बेटों से हथियार छोड़ने की अपील करें।
विज्ञापन
वैद ने यह पोस्ट मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के टविट्र अकाउंट पर किए गए टविट को री टवीट करते हुए लिखा। महबूबा ने माजिद की वापसी पर लिखा था कि एक मां का प्यार उसके बेटे को वापस ले आया।