फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Swain said- Roadmap ready to eliminate terrorism

Jammu : डोडा में डीजीपी स्वैन ने कहा- जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए रोडमैप तैयार

Mon, 18 Mar 2024 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 12:35 AM IST
सार

स्वैन ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। यह बातें उन्होंने रविवार को जम्मू संभाग के डोडा जिले में आयोजित लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (पीजीआरपी) के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। साथ ही कहा कि एसपीओ की चिंताओं पर मंथन जारी है। हर लाभ के वे हकदार हैं।

विज्ञापन
DGP Swain said- Roadmap ready to eliminate terrorism
डीजीपी आरआर स्वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने कहा कि पुलिस जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के खात्मे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। यह बातें उन्होंने रविवार को जम्मू संभाग के डोडा जिले में आयोजित लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (पीजीआरपी) के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। साथ ही कहा कि एसपीओ की चिंताओं पर मंथन जारी है। हर लाभ के वे हकदार हैं।

विज्ञापन


स्वैन ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए रणनीति और रोडमैप बहुत स्पष्ट है और पुलिस व सुरक्षाबल इसमें सक्षम हैं। जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा निश्चित है, लेकिन इसे तेजी से जड़ से खत्म किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों में सुरक्षा पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव के साथ ही मतदाताओं, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के एजेंटों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन के लिए मौजूदा बलों के अलावा और अतिरिक्त जवानों की प्रदेश में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ की चिंताओं पर पहले से ही विचार किया जा रहा है। हमारा मानना है कि उन्हें हर वह लाभ दिया जाना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। उन्हें अच्छा पारिश्रमिक प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सरकार को समझाएंगे कि जो लोग परिचालन गतिविधियों में भाग ले रहे हैं उन्हें अच्छा लाभ दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed