{"_id":"591ee2ef4f1c1b864bf24a88","slug":"dgp-speaks-about-police-recruitments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती में युवाओं का शानदार रुझान: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती में युवाओं का शानदार रुझान: डीजीपी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 19 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी डा. एसपी वैद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने वीरवार को डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन पुलवामा का दौरा कर वहां चल रही कांस्टेबल भर्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस भर्ती में युवाओं के शानदार रुझान पर संतोष जताया। डीजीपी ने पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के चेयरमैन आईजीपी सुरिंदर गुप्ता से भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक डॉ एसपी वेद ने कहा कि नौजवानों को जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा यह एक मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटराइज है, इसमें अपनी काबिलियत के बलबूते ही कोई आगे जा सकेगा। इस भर्ती से दक्षिणी कश्मीर में युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। वहीं आतंकवाद की चुनौती को लेकर डॉ एसपी वेद ने कहा कि 90 के दशक से ही आतंकवाद पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है और आगे भी हमारे जवाब डटकर उसका मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर में पुलिस भर्ती में युवाओं का काफी अच्छा रुझान मिला। करीब 80 प्रतिशत अटेंडेंस देखने को मिली है। पुलवामा में चलने वाली भर्ती रैली अगले 2 दिन तक जारी रहेगी। जिले में कुल 3710 युवाओं ने आवेदन भरे थे, जिनमें से 69 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन