{"_id":"5908a90e4f1c1bcb3a443239","slug":"dgp-sp-vaid-visited-martyrs-home-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के घर पहुंचे डीजीपी एसपी वैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के घर पहुंचे डीजीपी एसपी वैद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 02 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी डॉ एसपी वैद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले में शहीद पुलिस कर्मियों के घर मंगलवार डीजीपी एसपी वैद पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। हमले में शहीद हुए जकूरा के कांस्टेबल अहमद हजाम के घर पहुंचने पर वैद ने परिवार के प्रति ढांढस बंधाया। कहा कि पुलिस विभाग को उनकी शहादत पर नाज है। शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और पुलिस परिवार के साथ हर पल खड़ी है।
विज्ञापन
हजाम के साथ चार और पुलिस कर्मी भी शहीद हुए थे। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर दिया था। इसमें पांच पुलिस कर्मी और दो बैंक सुरक्षा गार्ड मारे गए थे। वहीं डीजीपी के पहुंचते ही पूरे इलाके के लोग जमा हो गए। शहीद पुलिस कर्मी को लेकर जकूरा में बंद रखा गया था।
विज्ञापन
वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
कश्मीर घाटी में 15 आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में बताया गया था कि 15 आतंकियों के ग्रुप को किस तरह से एक आतंकी गन चलाने का परीक्षण दे रहा है। इसमें वह बता रहा है कि किस तरह से दुश्मन पर गोली चलानी है। यह लोग कश्मीरी भाषा में बात कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस वीडियो की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन