{"_id":"61ced27d4d04cd6f4b05a687","slug":"dgp-said-this-year-has-been-very-good-in-action-against-terror-in-jammu-and-kashmir-many-terrorists-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में यह साल बहुत अच्छा रहा, मारे गए कई आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में यह साल बहुत अच्छा रहा, मारे गए कई आतंकी
Fri, 31 Dec 2021 03:20 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 31 Dec 2021 03:20 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताय ाकि इस साल अपराध के 30 हजार मामले दर्ज किए गए और 22 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। वहीं इस साल आतंकी गतिविधियों पर भी अच्छी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई में यह साल बहुत अच्छा रहा, पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुईं, घुसपैठ करने वाले अधिकतर आतंकी मारे गए। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में 2021 में 100 सफल अभियानों में 44 टॉप आतंकवादियों समेत 182 आतंकवादी मारे गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आईजीपी कश्मीर बोले: ड्रग पीड़ितों की संख्या कम करने पर किया जा रहा काम, अब तक हुई हैं 1465 गिरफ्तारियां
विज्ञापन
डीजीपी ने जानकारी दी कि 2021 में 134 युवा आतंकवादी संगठनों में भर्ती हुए, उनमें से 72 मारे गए और 22 को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पंथा चौक में पुलिस बस पर हमला करने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के नौ आतंकवादी पिछले 24 घंटे में मारे गए। दिलबाग सिंह ने कहा कि इस साल अपराध के 30,000 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन