फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP said Police doing commendable work during snowfall, will give modern mobile van to Kashmir zone

डीजीपी बोले- बर्फबारी के दौरान पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, कश्मीर जोन को देंगे आधुनिक मोबाइल वैन

Sun, 10 Jan 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jan 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
DGP said Police doing commendable work during snowfall, will give modern mobile van to Kashmir zone
डीजीपी दिलबाग सिंह, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के दौरान पुलिस के जवान सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश को भी पुलिस बल नाकाम कर रहे हैं। यह बात डीजीपी दिलबाग सिंह ने कश्मीर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अनुकूल माहौल बनाने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पुलिस और जवान विभिन्न स्थानों पर बर्फ के दौरान लोगों को वहां से निकालने में सहायता के अलावा आपातकालीन सेवाएं भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अधिक अनुकूल माहौल बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में बहुत से अच्छे काम हुए हैं, लेकिन निकट भविष्य में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। डीजीपी ने विभिन्न मोर्चों पर पिछले वर्ष के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए अधिकारियों को बधाई दी। राजमार्ग सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे की तैनाती के लिए सीसीटीवी और अन्य गैजेट्स के साथ मोबाइल गश्ती वाहन कश्मीर क्षेत्र को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये वाहन स्थानीय पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाएंगे, ताकि राजमार्ग पर किसी भी आकस्मिक स्थिति का बेहतर ढंग से जवाब दिया जा सके। इस मौके पर आईजीपी विजय कुमार ने भी सुरक्षा पर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed