{"_id":"5d72bcb58ebc3e93b65d3f58","slug":"dgp-said-pakistan-is-spreading-terrorism-by-misusing-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले, सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद
Sat, 07 Sep 2019 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है जो एक बड़ी चुनौती है। हालांकि पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मिलकर इन चुनौतियों से सफलतापूर्वक पहले से निपटते आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह बात जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में भ्रमण पर आए सिकंदराबाद एयर वार फेयर कॉलेज के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है उसने बड़ी संख्या में आतंकवादियों को सीमा पार लांचिंग पैड पर तैनात कर रखा है। घाटी में सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल बहुत सौहार्दपूर्ण है इस बात की तस्दीक गृहमंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी करते हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने दल को पुलिस को पेश आने वाली चुनौतियों और योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि पुलिस महकमा कई वार फेयर योजनाओं पर भी काम कर रहा है।
हम सरकार और अपने फंड की मदद से आतंकी घटनाओं में शहीद और घायल होने वाले जवानों और उनके परिवारों का ख्याल रखते हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में हमें लोगों का भी सहयोग मिलता है। एआईजी मुबसिर लतीफी ने इससे पहले दल को पुलिस के कामकाज की जानकारी दी।
वार फेयर कालेज के कमांडेंट और एयर वाइस मार्शल सूरज कुमार झा ने पुलिस के कामकाज की जानकारी देने के लिए डीजीपी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर एडीजीपी बी श्रीनिवास, एसजेएम जिलानी, मुनीर खान और आईजी कश्मीर एसपी पाणी भी मौजूद रहे।