घरेलू काम लिया तो सुरक्षा वापस ली जा सकती : डीजीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने चेताया है कि जिन लोगों को सुरक्षा प्राप्त है यदि उन्होंने पुलिसकर्मियों से घरेलू काम लिया और आधारभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराईं तो उनकी सुरक्षा वापस ली जा सकती है। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सुरक्षा में लगे किसी भी पुलिसकर्मी या पीएसओ से किसी भी सूरत में घरेलू काम न लिया जाए।
डीजीपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यदि इस आदेश की अनदेखी की गई तो संबंधित पुलिसकर्मी को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों से यह शिकायत आ रही है कि राजनीतिक व्यक्तियों तथा अफसरों की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों से घरेलू काम कराए जाते हैं।
यहां तक कि खाना भी बनवाया जाता है। उन्होंने सभी एसएसपी तथा कमांडेंट से सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने का मुद्दा संबंधित व्यक्ति के समक्ष उठाना चाहिए जिसे सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
सुविधा नहीं दी तो वापस ले ली जाएगी सुरक्षा
यदि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति इन सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करा पाता है तो सुरक्षा वापसी पर विचार किया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि इस बात की भी सूचना है कि सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के लिए वाशरूम, टायलेट आदि की सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
यह घोर आपत्तिजनक है कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से अन्य कार्य कराए जाएं। इससे पुलिसकर्मियों के कार्य व्यवहार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। साथ ही विभाग की छवि पर भी बट्टा लगता है।