{"_id":"58bdaf5a4f1c1be417dc40ac","slug":"dgp-insisted-on-better-communication-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने बेहतर संचार नेटवर्क पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने बेहतर संचार नेटवर्क पर दिया जोर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी ने बेहतर संचार नेटवर्क पर दिया जोर
- फोटो : डेमो फोटो
लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए पुलिस का संचार सिस्टम हमेशा ही प्राथमिकता पर रहा है। इसकी मजबूती भी प्राथमिकता पर है। इसलिए इसको और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करें। ताकि पूरे राज्य का संचार नेटवर्क मजबूत हो। सोमवार को डीजीपी ने संचार विंग पुलिस की बैठक करते हुए इस पर जोर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों से मौजूदा संचार सिस्टम की रिपोर्ट ली। साथ ही मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने, डिजीटाइज करने और बेहतर कोनेक्टिविटी के लिए अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि अधिकारी सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें। वहीं सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट का काम तेजी से करने के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिकारियों को चाहिए कि वह रोजाना रिपोर्ट तैयार करें और सीनियर अधिकारियों के साथ शेयर करें। लोगों की समस्याएं हल करने के लिए संचार नेटवर्क को सुधारने की जरूरत है। इससे पहले विभाग के निदेशक हिलाल अहमद शाह ने डीजीपी को कामकाज की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन