फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP dilbag singh Visited Poonch jammu kashmir and Review Security Arrangement

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह पहुंचे पुंछ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 30 Jun 2020 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
DGP dilbag singh Visited Poonch jammu kashmir and Review Security Arrangement
डीजीपी दिलबाग सिंह, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह पुंछ के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आलाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही कई अहम मुद्दों पर बात भी की। बता दें कि पुंछ में पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। आए दिन घुसपैठ की साजिशें रच रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन


उधर, बारिश के मौसम के मद्देनजर दिलबाग सिंह ने सांबा सीमा क्षेत्र में बसंतर नदी तट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईजी बीएसएफ जम्मू, संभागीय आयुक्त जम्मू, आईजीपी जम्मू, डीसी सांबा व अन्य लोगों से बातचीत कर इलाके का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों ने बसंतर नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा के काम के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही किसानों को बसंतर नदी से सटे क्षेत्र में फसलों की बुवाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों की समस्या और चिंता को तय समय में हल करने की भी बात कही। इसके साथ ही बीएसएफ टीम को भी पुरस्कृत किया, जिसने हाल ही में पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed