फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Dilbag Singh visited many areas of Kashmir, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः डीजीपी दिलबाग सिंह ने घाटी के कई इलाकों का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 18 Aug 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
DGP Dilbag Singh visited many areas of Kashmir, jammu kashmir latest news
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर

नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस का पहला कर्तव्य है। यह बात डीजीपी दिलबाग सिंह ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा और अनंतनाग जिले में अपने दौरे के दौरान कही। उन्होंने श्रीनगर से अनंतनाग नेशनल हाइवे पर तैनात सुरक्षा प्रबंधन और सुरक्षा परिदृश्य की भी जानकारी ली।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन पंपोर का भी दौरा किया। यहां पुलिस और सीआरपीएफ जवानों से मिले। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों और जवानों के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में सिविल सोसाइटी सदस्यों से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकों और जानमाल की रक्षा करना पुलिस का पहला कर्तव्य है। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर प्रेसिडेंट पुलिस मेडल पाने वाले जवानों को सम्मानित किया। अनंतनाग में भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीआरपीएफ कैंप उरनहाल का दौरा कर सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों से मिले। उन्होंने कहा कि अधिकांश इलाकों में शांति है। इस मौके पर आईजीपी कश्मीर एसपी पानी और सीआरपीएफ के आईजीपी राजेश कुमार यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed