फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DG Lohia Murder: क्यों की डीजी लोहिया की हत्या, आरोपी यासिर ने किया खुलासा

Thu, 06 Oct 2022 10:10 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

आरोपी यासिर को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर भी लिया है। बता दें कि जेल विभाग के डीजीपी सोमवार को अपने दोस्त राजीव खजुरिया के उदयवाला स्थित घर में गए हुए थे। यहां पर उनके हेल्पर यासिर ने टोके से गले पर वार किया था।

विज्ञापन
DG Lohia Murder case Why DG Lohia murdered accused Yasir disclosed news in hindi
आरोपी यासिर - फोटो : पुलिस

जेल विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया के हेल्पर रहे यासिर लोहार निवासी रामबन ने स्वीकार किया है कि उसने ही डीजीपी की हत्या की है। हत्या करने के पीछे उद्देश्य पुलिस ने फिलहाल नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यासिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह नौकरी न मिलने से आहत था। इस वजह से डीजीपी की हत्या कर दी।

DG Lohia Murder case Why DG Lohia murdered accused Yasir disclosed news in hindi
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यह भी बताया जा रहा है कि यासिर लोहिया का हेल्पर बनने से पहले एक आईएएस अधिकारी के घर 4 साल तक हेल्पर के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले उक्त अधिकारी ने इसे निकाल दिया था। इसके बाद यासिर को एक और बड़े अधिकारी के पास रखने की सिफारिश की गई थी। लेकिन उक्त अधिकारी ने मना कर दिया। बाद में यासिर को डीजीपी जेल हेमंत लोहिया के पास रखा गया।
DG Lohia Murder case Why DG Lohia murdered accused Yasir disclosed news in hindi
DG Jail Murder: HK Lohia - फोटो : Agency (File Photo)
जानकारी के अनुसार आरोपी यासिर को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर भी लिया है। बता दें कि जेल विभाग के डीजीपी सोमवार को अपने दोस्त राजीव खजुरिया के उदयवाला स्थित घर में गए हुए थे। यहां पर उनके हेल्पर यासिर ने टोके से गले पर वार किया था। इसमें डीजी की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस की जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि आरोपी यासिर व्यवहार का काफी आक्रामक था।

DG Jail Lohia Murder: आरोपी यासीर ने की खुदकुशी की कोशिश, बेल्ट का फंदा लगाया लेकिन वह टूट गई इसलिए बच गया
विज्ञापन
विज्ञापन
DG Lohia Murder case Why DG Lohia murdered accused Yasir disclosed news in hindi
DGP Hemant Kumar Lohia - फोटो : अमर उजाला
जांच में आतंकी कनेक्शन नहीं आया है सामने- एडीजीपी

एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि आरोपी यासिर ने कबूल किया है कि उसने ही डीजीपी की हत्या की है। इसके पीछे उद्देश्य क्या है। इसके बारे में जल्द ही बताएंगे। एडीजीपी का कहना है कि अब तक की जांच में इस मामले में किसी तरह के आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसने जो कुछ भी बताया है, इसका जल्द ही विवरण देंगे।

फूट-फूटकर रोने लगी मां: कहा- बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, डीजीपी जेल लोहिया का जम्मू में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
DG Lohia Murder case Why DG Lohia murdered accused Yasir disclosed news in hindi
लोहिया के शव को श्रद्धांजलि देती पत्नी - फोटो : पीटीआई

जेल विभाग के महानिदेशक (डीजी) हेमंत कुमार लोहिया का बुधवार को सम्मान के साथ जोगी गेट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। हेमंत के बेटे अनिकेत ने पिता को मुखाग्नि दी। पुलिस, प्रशासन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले जिला पुलिस लाइन में लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अंतिम संस्कार शुरू होने के दौरान उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed