{"_id":"5d2cd64e8ebc3e6cf23198e8","slug":"dg-itbp-surjeet-singh-deswal-reviews-amarnath-yatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: डीजी आईटीबीपी ने किया बालटल मार्ग का दौरा, बोले होगी हर संभव मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: डीजी आईटीबीपी ने किया बालटल मार्ग का दौरा, बोले होगी हर संभव मदद
Tue, 16 Jul 2019 01:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीजी आईटीबीपी एसएस देसवाल ने लिया अमरनाथ यात्रा का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजी आईटीबीपी एसएस देसवाल ने सोमवार को बालटाल रूट पर जाकर यात्रियों को आईटीबीपी जवानों द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान 44 किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और तैनात जवानों का मनोबल भी बढ़ाया।
आईटीबीपी प्रवक्ता के अनुसार बालटाल मार्ग पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा यात्रियों को सुरक्षा देने के अलावा आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन तथा दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है। पहाड़ों से गिरते पत्थरों और तेज बहते नालों से यात्रियों को बचाने के लिए मानव शृंखला और शील्ड की दीवार बनाई गई है। डीजी ने इस प्रकार के सहयोग और सुरक्षा के कार्यों में शामिल रहे। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया।
गौरतलब है कि पहली बार यात्रा में चुने हुए और प्रशिक्षित जवानों की पीठ पर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। अब तक सैकड़ों यात्रियों को ऑक्सीजन दिया जा चुका है, जिससे यात्रा मार्ग पर बीमार लोगों को मदद मिल रही है।